चूरू: अंगदान अभियान में चुरू ने प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया, एक दिन में 580 रजिस्ट्रेशन हुए- डॉ. एमएम पुकार
Churu, Churu | Jul 25, 2025 चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार द्वारा चलाए जा रहे अंगदान और देहदान अभियान ने जिले को नई पहचान दिला दी है। यह मुहिम 12 जुलाई को शुरू हुई थी, तब चूरू की स्थिति बहुत पीछे थी, लेकिन लगातार प्रयासों से अब चूरू पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को चूरू ने राजस्थान में अंगदान रजिस्ट्रेशन कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।