जगाधरी: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने साडोरा विधानसभा की जनता को पार्टी की आगामी नीतियों की दी जानकारी
आजाद समाज पार्टी हरियाणा के अंदर जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने साढ़ौरा विधानसभा की जनता को अपनी पार्टी की आगामी नीतियों की जानकारी दी। ताकि जब प्रत्याशी की घोषणा की जाए तो वह यहां से भारी बहुमत से जीत हासिल कर सके।