सरमेरा: सरमेरा के मसूमा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार जख्मी
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के मसूमा गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के मसूमा गांव निवासी धानो पासवान के 18 वर्ष पुत्र धीरज कुमार और परनामा बीघा गांव निवासी नंदू महतो के 25 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है।