फूलपुुर: शनिवार दोपहर 1 बजे रुदापुर में कांग्रेस नेताओं ने किया पौधरोपण
शनिवार दोपहर 1 बजे गंगापार कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में भारद्वाज गुरुकुलम, रुदापुर में फलदार एवं शोभाकार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।