बरौली: बरौली थाना चौक पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरौली थाना क्षेत्र के बरौली हाई स्कूल के समीप ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बखरौर जद्दी गांव के शिवनाथ राम के 26 वर्षीय पुत्र विनोद राम के रूप में हुई है। घटना को सूचना मिलने के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।