ग्वालियर गिर्द: परिजनों से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, मौत के बाद मचा हड़कंप
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित जनक ताल के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का परिजनों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।