कायमगंज: शमशाबाद स्थित चिंतामणि तालाब में डूबने से बी फार्मा छात्र की हुई मौत, चाचा और चचेरे भाई के साथ गया था नहाने
नवाबगंज के गांव कंधेमई मिल्किया निवासी शिक्षामित्र मुलायम सिंह का पुत्र अंकित यादव अपने पारिवारिक चाचा निखिल यादव और चचेरे भाई कुशल के साथ शमशाबाद स्थित चिंतामणि तालाब में नहाने गया था।तीनों तालाब में स्नान कर रहे थे।तभी अंकित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।अंकित को डूबता देख साथ लोगों ने शोर मचाया चीख पुकार सुनकर नगला नान गांव के लोक तालाब में कूद गए।