परिहार: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार
परिहार थाना क्षेत्र के धामिटोल और झपहा के बीच सरेह में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परिहार अंसारी मुहल्ला निवासी अब्दुल हफीज के 22 वर्षीय पुत्र अनवर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिहार थानाध्यक्ष पंकज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया