जबेरा: भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर जबेरा में हुआ भव्य आयोजन, नगर की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Jabera, Damoh | Jun 9, 2026 जबेरा आजीविका भवन परिसर में मंगलवार की शाम 5 बजे क्रांतिकारी शहीद धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही। कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्य अतिथि भाजपा की वरिष्ठ नेता भाव सिंह लोधी के द्वारा की गई।