साइबर सेल, जनपद मऊ ।
दिनांक 05.10.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में समस्त थानों के न्यायालय पैरोकार व न्यायालय के कोर्ट मुहर्रिर न्यायिक सम्मन सेल / सम्मन सेल /मॉनीटरिंग सेल के समस्त कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।_ बैठक में आपरेशन कन्विक्शन के मुकदमों की सघन पैरवी करके तथा महिला एवं बालिकाओं / चुनाव / राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता से सम्बन्धित अपराधों के मुकदमों की सघन एवं प्रभावी पैरवी करके और प्रदेश स्तर के चिन्हित माफियाओं के मुकदमें तथा अन्य गम्भीर प्रवृत्ति के अपराधों की सघन पैरवी करके अभियुक्तों की अधिक से अधिक सजा दिलाये जिससे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण किया जा सके । मा० न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, बी०डब्ल्यू०, एनबीडब्ल्यू०, भरण-पोषण से सम्बन्धित आदि का तामीला कराकर समयावधि के अन्दर न्यायालय में उपस्थित करायें। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया ।