बीकानेर: गुसाईसर - नापासर रोड पर टूटे पेड़ से बचने के प्रयास में पिकअप पलटी, एक युवक गंभीर रूप से घायल
नापासर-गुसाईसर सड़क पर मंगलवार रात आए तेज तूफान के बाद गिरे पेड़ के कारण बुधवार को एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार कोल्ड ड्रिंक सप्लाई लेकर आ रही पिकअप के सामने अचानक पेड़ आ गया, जिससे बचने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। हादसे में मुरली मेघवाल निवासी मुंडसर गंभीर रूप से घायल हो गया, जो लिफ्ट लेकर गाड़ी में सवार था। मौके पर मौजूद