सिमडेगा: लार्जेस्ट वर्ल्ड टूर ओंन फूड जर्नी की टीम सिमडेगा सामटोली पहुंची, सड़क सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान
विश्व शांति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश लेकर देश-विदेश में पदयात्रा करने वाली लार्जेस्ट वर्ल्ड टूर ओन फुट जर्नी की टीम सोमवार को 10:00 बजे सामटोली स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को पंपलेट भी दिया और कहा कि अपने घरों में जाकर लोगों को जागरूक करें बताया गया कि अब तक 11 देश में 454000 किलोमीटर की पदयात्रा हो चुकी है