खनियाधाना: पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 साल से फरार लूट का स्थाई वारंटी गिरफ्तार
_मंगलवार, 12 मई 2026, शाम 3:00 बजे तक मिली जानकारी_ शिवपुरी जिले की थाना खनियाधाना पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे लूट के स्थाई वारंटी सोनू उर्फ बृजेश जोशी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 10-11 मई की रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान आरोपी को रेतगोई मोहल्ला से पकड़ा गया