किशनगंज: नाटई गांव में भारी बारिश से सड़क निर्माण और खेतों को हुआ भारी नुकसान, ग्रामीणों में रोष
जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली केलवाड़ा क्षेत्र के नाटई गांव में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। गांव के ग्रामीणों की फसलें बर्बाद हो गईं और खेतों में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है। हाल ही में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य भी बारिश और घटिया निर्माण के कारण प्रभावित हो गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।