फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा में छत काटकर साउंड सिस्टम की दुकान से लाखों के सामान की चोरी, पुलिस कर रही जांच
Fatehabad, Agra | Dec 24, 2025 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद मार्ग स्थित पूठपुरा में मंगलवार रात्रि अज्ञात चोरों ने मनोज डीजे साउंड की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत काटकर भीतर घुसे और कीमती सामान समेटकर मौके से फरार हो गए।