गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में मगही पान की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, किसानों को पान विकास योजना के तहत मिलेगा अनुदान
कृषि विभाग की पहल से गया जिले में की जा रही पारंपरिक मगही पान की खेती को नया प्रोत्साहन मिलेगा।पान विकास योजना के तहत 100 वर्ग मीटर क्षेत्र के लिए किसानों को 11200 से 11750 रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।जिला उद्यान पदाधिकारी तबस्सुम परवीन ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि पान उत्पादन से जुड़े किसानों के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे।