गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पैसों के विवाद में की थी हत्या, सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला: मिथिलेश रविदास को उम्रकैद, ₹50 हजार जुर्माना
पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हत्या के चर्चित मामले में गया जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) संजय कुमार की अदालत ने शनिवार को दोपहर 2 बजे बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी मिथिलेश रविदास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में उसे अतिरिक्त अवधि की सजा भी भुगतनी होगी। इस फैसले के साथ.