गैरतगंज: वेयरहाउस मालिक की मनमानी से भड़के किसान, सिलवानी मार्ग पर किया चक्का जाम
गैरतगंज क्षेत्र के वेयरहाउस में अव्यवस्थाओं और संचालक की मनमानी से नाराज किसानों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे सिलवानी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि वेयरहाउस में उनकी उपज की तुलाई में भारी देरी हो रही है, जबकि निजी व्यापारियों के माल को प्राथमिकता दी जा रही है। घंटों इंतजार के बाद भी तुलाई नहीं होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों न