नवादा: नवादा में बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में चलाया गया जागरुकता अभियान
Nawada, Nawada | May 27, 2025 मंगलवार की सुबह 10 बजे नवादा जिला मुख्यालय अवस्थित प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा में बाल श्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी चित्रकला के माध्यम से बाल श्रम के दुष्परिणामों और इसके समाधान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए ।