नवादा: समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) ने जनता दरबार का किया आयोजन, फरियादियों की उमड़ी भीड़
Nawada, Nawada | May 27, 2025 मंगलवार शाम 5:11बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नवादा पुलिस कार्यालय में आज पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) ऋषव शिव रंजन ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें फरियादियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। उसके बाद संबंधित थाना को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।