भरगामा: दोहरी हत्याकांड और सड़क जाम हिंसा में दो नामजद गिरफ्तार, पुलिस-पब्लिक झड़प में कई लोग हुए घायल
भरगामा थाना क्षेत्र में चर्चित नवटोल धनेश्वरी दोहरी हत्याकांड और खजूरी में सड़क जाम के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।