बिलग्राम: बिलग्राम मुख्य चौराहे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दुकानों को हुआ भारी नुकसान
Bilgram, Hardoi | Apr 14, 2026 बिलग्राम मुख्य चौराहे पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे रखी दो पान गुमटियां पूरी तरह नष्ट हो गईं, जबकि एक मेडिकल स्टोर का टीन शेड भी टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन छोटे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।