मानिकपुर: गुड फ्राइडे (पुण्य शुक्रवार) पर मानिकपुर चर्च में विशेष प्रार्थना, दुनिया के लोगों के लिए यीशु के बलिदान को किया गया याद
चित्रकूट के मानिकपुर स्थित संत रीता चर्च में आज गुड फ्राइडे मनाया गया। सुबह 8 बजे से प्रार्थना सभा शुरू हुई, वहीं दोपहर 2:45 बजे विशेष प्रार्थना हुई। देश की प्रगति और गरीबों के कल्याण के लिए दुआ की गई। फादर ने यीशु के बलिदान को याद कर क्षमा और प्रेम का संदेश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रार्थना में शामिल हुए।