बनमनखी: मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ा; नगर परिषद मोटर पंप से निकासी में जुटा
बनमनखी झमाझम बारिश के बाद बनमनखी नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शनिवार दोपहर और रविवार अहले सुबह हुई बारिश के बाद शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर जलजमाव हो गया। नालियों की समुचित सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाने से शहर