चांदवा: अमझरिया घाटी में लोहे के पाइप से लदी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, उप चालक घायल
चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी में रविवार की शाम करीब चार बजे लोहे के पाइप से लदी एक ट्रक बी आर 24 जीबी 9111 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक की केबिन में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।