बालोद: सिकोसा-पिनकापार रेलवे फाटक हमेशा के लिए बंद, अंडर ब्रिज का काम 99 प्रतिशत पूरा, 10 अप्रैल से आम लोगों के लिए खोला जाएगा
Balod, Balod | Apr 6, 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में स्थित सिकोसा-पिनकापार रेलवे फाटक (डी.डी.-39) पर अब बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। यहां लंबे समय से बन रहे रोड अंडर ब्रिज (RUB) का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसके चलते समपार फाटक को स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।