कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम का सिलसिला जारी, गाड़ियों की लंबी कतार से लोग परेशान
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर मंगलवार की सुबह से ही भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है, जो दोपहर करीब 2:00 बजे तक जारी रही। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्री बसों सहित छोटी-बड़ी गाड़ियों के परिचालन में भारी दिक्कतें आईं। जाम के कारण यात्रियों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ा। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए।