दुधि: कोंन पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार, अपहरण के मामले में की कार्रवाई
कोन थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई थाना कोन पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित है।अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय कुमार वियार पुत्र दिनेश वियार के रूप में हुई है ।