रायबरेली: गुरबक्श गंज पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक अपराधों से वांछित अभियुक्त को बांसगांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा
शनिवार दोपहर 3:30 बजे गुरबक्श गंज पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक मुकदमो से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस के द्वारा अपराध संख्या 532/2024 धारा 305/317(2) बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। जानकारी प्राप्त हुई है,कि विगत काफी दिनों से अभियुक्त पुलिस से बचता हुआ घूम रहा था। जिसे गिरफ्तार किया गया है।