रायबरेली: रायबरेली जिला अस्पताल में डायलिसिस ना होने पर मरीजों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर दिया धरना
दोपहर 3:00 बजे जिला चिकित्सालय में डायलिसिस के मरीजो ने धरना प्रदर्शन करते हुए, सीएमएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजो ने बताया, कि डीएम के आदेश को भी सीएमएस धज्जियांउड़ा रहे हैं। जबकि जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद दवाई देने का निर्देश दिया गया था। विगत डेढ़ माह से मरीज दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर है। तथा आयुष्मान कार्ड से भी दवाई न देने का आरोप लगाया है।