रायबरेली: गरवर सिंह गांव में विपक्षियों द्वारा सार्वजनिक कूड़ेदान को तोड़कर भवन निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,पूरे गरवर सिंह गांव में,शनिवार को गांव के ही,दबंग विपक्षियों द्वारा,सार्वजनिक कूड़ेदान को तोड़कर,भवन का निर्माण कराया जा रहा था।जिसको लेकर गांव के दर्जनों लोगों ने,एकत्रित होकर विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया,और मामले की शिकायत थाने में की है। ग्रामीणों ने कहा की,समस्या का समाधान ना हुआ तो आगे भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।