छतरपुर नगर: ग्राम श्यामरा में पति ने गर्भवती पत्नी से की मारपीट, महिला घायल, ज़िला अस्पताल में मेडिकल हुआ
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामरा में एक गर्भवती महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला की पहचान संपत अहिरवार के रूप में हुई है। बताया गया है कि घटना रात करीब 10 बजे की है, जब घरेलू विवाद के दौरान पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।