मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, गांधी कॉलोनी फाटक पर मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में गांधी कॉलोनी रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।