कटेया: अमहहीं बांके गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या, पति फरार, जांच में जुटी FSL टीम
कटेया थाने से आ रही है जहाँ अमहीं बांके गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई मृतका की पहचान अमहीं बांके निवासी नसीरुद्दीन उर्फ सहालू मंसूरी की पत्नी नाजिया खातून के रूप में हुई. नाजिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले स्थित देवपोखर गांव की रहने वाली थीं जिनका विवाह 2019 में सहालू के साथ हुआ था.