कटनी नगर: दोस्तो के साथ अपना जन्मदिन मनाने ठरका टैंक गए युवक की डूबने हुई मौत, माँ-बाप और बहन की मृत्यु के बाद इकलौता था युवक
माधव नगर अंतर्गत निवार चौकी क्षेत्र के ठरका टैंक में दोस्तो के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक शनि सेन 24 वर्ष निवासी लखेरा की टैंक में डूबने से मौत हो गई। घटना आज बुधवार दोपहर 2 बजे की है। मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पीएम हाउस लाया गया। मृतक के माता-पिता और बहन पूर्व में गुजर चुके है। उसकी देखरेख चाची किया करती तगी। घटना से वे स्तब्ध है।