सिवनी: युवक से मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
Seoni, Seoni | Aug 1, 2026 डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में कटंगी रोड बायपास के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार डोरली छतरपुर निवासी मोहित यादव की शिकायत पर उसके भाई प्रशु यादव के साथ सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात जनता नगर बायपास के पास चार युवकों ने मारपीट की। घायल प्रशु को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कि