आगर: जहरीला पदार्थ खाने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
ग्राम कुबड़िया खेड़ा के 45 वर्षीय नारायण सिंह पिता भगवान सिंह ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।