पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व के नए राजस्व अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, प्रखंड प्रमुख ने किया स्वागत
पूर्णिया पूर्व अंचल के नये राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ने पदभार संभाल लिया। वही उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रखंड प्रमुख जियाउल हक तथा उप प्रमुख ललन कुमार सिन्हा ने उनका बुके देकर स्वागत किया। उनके साथ कसबा के राजस्व अधिकारी हफीजुर्रहमान, बैसा के राजस्व अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह तथा भूमि सुधार राजस्व कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आदि मौजूद थे।