केकड़ी: ऋण चुकता करने के बाद भी मकान का असल पट्टा नहीं लौटाया, बैंक प्रबंधक सहित 3 के खिलाफ केकड़ी शहर थाने में मामला दर्ज
Kekri, Ajmer | Jun 4, 2026 न्यायालय के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक व दो एरिया ऑपरेशन अधिकारियों के खिलाफ गुरुवार को दोपहर 12 बजे आपराधिक विश्वासघात व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारा हाल कृष्णा नगर (अजमेर रोड,केकड़ी) निवासी नोरत मल तेली ने न्यायालय में इस्तगासा दायर किया था।जांच ASI चिम्मनलाल के जिम्मे की गई।