परिहार: लपटाहा से 17 वर्षीय लापता रौशन कुमार की तलाश जारी, 6 महीने बाद भी नहीं मिला सुराग
सीतामढ़ी/परिहार: परिहार प्रखंड के लपटाहा गांव निवासी 17 वर्षीय रौशन कुमार पिछले वर्ष 11 दिसंबर 2025 से लापता है। रौशन के पिता मोहन बहादुर शाह उर्फ चेथरू शाह एवं माता रीना देवी अपने बेटे की तलाश में भारत और नेपाल के दर्जनों गांवों, कस्बों और शहरों की खाक छान रहे हैं।