डंडा: डंडा प्रखंड के गढ़ौटा विद्यालय में दस वर्षों से गायब तड़ित चालक, वज्रपात के खतरे के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे
Danda, Garhwa | Jul 24, 2026 डंडा प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़ौटा में पिछले दस वर्षों से तड़ित चालक नहीं लगाया गया है। बताया जा रहा है कि विद्यालय भवन पर लगा तड़ित चालक दस साल पहले चोरी हो गया था, जिसे आज तक दोबारा नहीं बदला जा सका है। तड़ित चालक न होने से इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की जान लगातार जोखिम में बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के आसपा