होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, होमगार्ड एवं पुलिस बल तैनात
सोमवार को नर्मदा पुरम के सेठानी घाट पर ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं का माँ नर्मदा में स्नान करने का सिलसिला सुबह से दोपहर करीब 12:00 बजे के बाद भी जारी रहा इस दौरान शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है प्राचीन मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ बीमार होते हैं।