बेड़ो प्रखंड के डोरंडा पंचायत अंतर्गत कई गांवों में जंगली हाथियों के झुंड ने रात में खेतों में घुसकर गेहूं, मटर, मकई सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने मशाल व लाइट के सहारे हाथियों को भगाया। घटना से किसानों में दहशत है। उप प्रमुख मुदस्सिर हक ने वन विभाग से शीघ्र मुआवजे की मांग की है।