मध्यप्रदेश के सनावद के आगे इंदौर इच्छापुर हाईवे के निर्माणधिन फोरलेन के कार्य में पिछले दिनों खिड़कियां नदी पर बने पुल में गढ्डा हो जाने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। वही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची खबर के बाद दिल्ली से मिले निर्देशों पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को मौके पर आकर निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अल्ट्रासोनिक टेस्ट किया।