केशकाल: शहर की जर्जर सड़क के विरोध में व्यापारी संघ और विहिप बजरंग दल ने SDM को ज्ञापन सौंपा, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
कोंडागांव जिले ने केशकाल शहर की जर्जर सड़क के विरोध में गुरुवार को व्यापारी संघ और विहिप बजरंग दल ने SDM को ज्ञापन सौंप कर प्रशासन को एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम दिया गया है। एक सप्ताह में सड़क ही स्थिति दुरुस्त नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन, नगर बंद और चक्काजाम की दी चेतावनी दी गई है। केशकाल शहर की खराब सड़क के कारण लगातार छोटी- बड़ी सड़क दुर्घनाएं हो रही है।