दमोह: न्यू दमोह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में छाया मातम, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
Damoh, Damoh | Apr 21, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के न्यू दमोह मारूताल समन्ना बायपास मार्ग पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध मोटे पटेल की मौत हो गई। बताया गया कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामला दर्ज किया।