शाहगंज: आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस दरगाह हज़रत अब्बास पर संपन्न हुआ
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव में बुधवार देर रात आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से भ्रमण करते हुए गुरुवार सुबह करीब 6 बजे लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित दरगाह हज़रत अब्बास पर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल मातमी अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाज़नी कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुल