सीकरी: पूर्व विधायक वाजिब अली ने जुमे की नमाज के बाद गुलपाड़ा गांव के लोगों से मुलाकात कर हाल जाना
पूर्व विधायक वाजिब अली ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर करीब चार बजे गांव गुलपाड़ा में जिम्मेदार लोगों से मुलाकात कर हाल जाने,इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक वाजिब अली का साफा बांधकर स्वागत किया,ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाइक चोरी,पशु चोरी,जुआ,सट्टा व बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की,इस मौके पर मेव समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।