सीकरी: सीकरी में राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेड़म ने रविवार को सुबह 11 बजे राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ एव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर जगपतसिंह अस्पताल में फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया,इस दौरान भोजन,प्रसादी,श्रमदान जैसे कार्यक्रमो का आयोजन किया गया,मंत्री बेड़म स्वयं अस्पतालों में नजर आए ओर रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले लोगो का हौसला बढ़ाया।