सीकरी: सीकरी, जगड़का रोड़ पर पिकअप चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पर सवार युवक की मौत, एक युवक गंभीर घायल, पुलिस ने पिकअप जब्त
नगर-जगड़का सड़क मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे बाइक चालक शेकूल उछलकर के दूर खेत में जा गिरा ओर गम्भीर घायल हो गया जबकि बाइक पर सवार गांव झीतरेडी निवासी 18 वर्षीय इस्तकीम पुत्र समसु मेव की मौके पर ही मौत हो गई,ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गए,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने प्रकिया शुरू कर दी।